यूट्यूब लोगों के आय का ज़रिया बनता जा रहा है लोग वलॉगिंग
करके पैसे कमा रहे| भारत मे बढ़ती बेरोजगारी में यूट्यूब कुछ सोशल मीडिया मे रुचि रखने
वालों लोगों के लिए रोजगार के अवसर दे रहा|
इस समय बहुत से लोग आसानी से तथा घर बैठे ऑनलाइन काम
कर पैसे कमा रहे हैं| हालांकि सर्वाधिक सोशल मीडिया का उपयोग कोविड-19 के दौरान
किया गया है| जो बहुत से लोगों के लिए एक नए तरीके से व्यवसाय करना सीखा गया|
हमें याद है साल 2007 से पहले भारत मे अधिकांश लोग एक
दूसरे से संवाद के लिए उनके घर जाया करते या फोन किया करते थे| जब इंटरनेट सेवा का
विस्तार शहर से दूर ग्रामीण क्षेत्रों तक नहीं था, लोग डाकिए का इंतजार किया करते
थे तथा टी.वी. के पीछे अपना निर्धारित समय व्यतीत किया करते थे हालांकि, खबरें उस वक़्त
सुनने लायक हुआ करती थी, एंकर शांति से बैठ के खबरें सुनाया करते थे आज की भांति
डराया नहीं करते थे|
सोशल मीडिया जितना लाभकारी है, उतना ही हानिकारक भी|
सोशल मीडिया का प्रभाव आजकल इतना ज्यादा बढ़ गया है की सभी लोकप्रिय सोशल मीडिया भारत
के लोगों तक पहुँच बना रही है| जनसंख्या के
मामले मे भारत चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है| यहाँ सरकार द्वारा रेगुलेट का कोई
स्थायी अथवा प्रभावी कानून न होने की दशा में विदेशी सोशल मीडिया कॉम्पनियों के लिए
अच्छा अवसर मालूम होता है, चूंकि चीन अपने यहाँ किसी विदेशी कॉम्पनियों को जगह नहीं
देता है ( आप कतई ऐसा विचार नहीं लाएं की हमें भी इसी तरह की पॉलिसी अपनानी चाहिए,
हम एक लोकतान्त्रिक देश है| और लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए आलोचनाएं सुननी और करनी
जरूरी होती है, चीन मे आप सोशल मीडिया पर भी सरकार की आलोचना नहीं कर सकते|)
आइए सोशल मीडिया के कुछ तथ्यों के बारे
में जानने की कोशिश करते-
सोशल मीडिया के लाभ-
· सोशल मीडिया के आने से लोगों तक सूचनाएं अधिक तेजी से पहुँच रही-
हमें याद है जब 2005 मे NCERT का पैटर्न बदला था तब किसी को जानकारी नहीं थी और new NCERT
आ जाने के बाद भी हम लोग कई सालों तक OLD NCERT का अध्ययन करते रहें| ये सूचना का पर्याप्त समय मे न पहुँच पाना था| और आज जब संसद
में नई शिक्षा नीति पारित हुई तो उसके 1 घंटे के अंदर पूरे देश मे सूचना फैल गयी। ये
सोशल मीडिया की ही देन है|
·
सोशल मीडिया से सरकारी तथा जिम्मेदार
पदों पर बैठे लोगों के भी अंदर अपने कार्य न करने के प्रति डर बनाए रखता है|
हमने कई ऐसे वीडियो क्लिप देखो जो प्राइमरी
विद्यालयों के अध्यापकों का था जो सोते हुए अथवा पत्रकारों के जवाबों मे फ़सते हुए दिख
रहे थे|
तथा और भी कई ऐसे भ्रष्टाचारी अधिकारी
तथा कर्मचारी जो सोशल मीडिया के वजह से पकड़े गए|
·
इससे एक ज्ञान के सागर का बहाव होता
है जिसका उचित संदर्भ में व्याख्या कर लाभ ग्रहण कर सकते है| आजकल बहुत से वीडियो जो
yotube पर उपलब्ध है| जिससे
लोग देखकर बहुत कुछ सीख रहे है| तथा इसका छात्र जीवन में बहुत ही बड़ा योगदान है|
तथा इसके अन्य भी लाभ के क्षेत्र है-
शिक्षा ग्रहण, प्रमोशन और विज्ञापन
का क्षेत्र, मनोरंजन, देश-विदेश के खबर, समुदाय बनाने में, कारोबार को तेजी से बढ़ाने
में तथा नए दोस्त बनाने में|
सोशल मीडिया से हानि-
लाभ और हानी सभी उपकरण या वस्तुओं का होते हैं| निर्भर
उपयोगकर्ता पर होता है की इसका उपयोग किस दिशा में किया जा रहा उपरलिखित मे हमने सोशल
मीडिया के लाभ को पढ़ा इसी तरह इसके कुछ हानियाँ भी है-
·
ज्ञान का अभाव- आज कल जो कुछ भी कंटेन्ट
दिखाए जाते या लिखे जाते वो बहुत काम पेशेवर लोगों द्वरा दिए जाते हैं| जिससे गलत तथ्यों
तथा अल्प ज्ञान जैसे मुद्दे शामिल हैं| हम देखते है की आज कल बच्चे 5-6 वीडियो क्लिप
देख कर किसी समुदाय, व्यक्ति, विभाग के प्रति गलत अवधारणा बना लेते है|
मैं जब बच्चों से बातें करता हूँ तो
देखता हूँ उनके मन मे काफी सारी मिथ्या बनी हुई है जो सोशल मीडिया की उपज है|
·
समय का बर्बाद होना- सोशल मीडिया का
जब हम उपयोग करते है तो हमे समय का ख्याल ही नहीं रक्त हमने कितना समय सोशल मीडिया
के उपयोग मे लगा दिया| (अगर आप अपने फोन में देखें आप कितना समय कहाँ-कहाँ लगाए है
तो यकीनन आप पाएंगे की आप का अधिकतम समय सोशल मीडिया पर बर्बाद हुआ है|)
·
सूचनाओं का गलत प्रसार- आय दिन हम देखते
है की, किस तरह से राजनेताओं के कुछ वीडियो क्लिप बनाकर एक धर्म, जाति, या व्यक्ति
के खिलाफ़ अभद्र भाषा का प्रयोग होता है| तथा बिना फ़ैक्ट चेक किए लाइक, कमेन्ट की भरमार
से आ जाती है|
यहाँ तक की कुछ लोग अपनी प्रसिद्धि
पाने के लिए दूसरे किसी चर्चित व्यक्ति के अफ़वाह फैलते है तथा सामाजिक माहौल खराब करने
की जुगत मे लगे रहते है|
·
सोचने की क्षमता पर प्रहार – जब हम
सोशल मीडिया पर कोई चीज देखते है तो उससे ही संबंधित चीजें हमें दिखने लगते है और हमारी
सोच कुछ क्षण उस वीडियो क्लिप के अनुसार कार्य करने लग जाती है| ये ज्यादातर नई युवा
पीढ़ी मे देखने को मिलता है| बच्चें किताबों की अपेक्षा इंटरनेट पर ज्यादा समय व्यतीत
कर रहे है| (हालांकि ये अब हर वर्ग के लोगों में शामिल हो रहा|)
· शारीरिक समस्या- देर समय तक सोशल मीडिया के इस्तेमाल से शरीर मे आलस्य तथा दृष्टि सम्बंधित समस्या के साथ, तथा सुन्न होना, गर्दन मे दर्द जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है| कोवोड-19 के समय अधिक इस प्रकार की समस्याएं देखने को मिला| वर्तमान समय में भारत मे सोशल मीडिया मे 54% संक्रिय हैं जो FACEBOOK, Instagram, Youtube, Twitter, प्रमुख रूप से स्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म है|
वर्तमान में सोशल मीडिया के उपयोगकर्ताओं का डाटा टेबल के माध्यम से दिया गया है|
.png)

0 टिप्पणियाँ