आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा

 आम आदमी पार्टी को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा 


                               फोटो क्रेडिट- गूगल 

आम आदमी पार्टी भारत मे सबसे तेजी से उभरी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है| पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय पार्टी बनने  पर बधाई दे रहे| गुजरात चुनाव मे आम आदमी  5 सीटों तथा 12. 92% वोट हासिल करने के साथ ही AAP का राष्ट्रीय पार्टी बनने का सपना पूरा हो गया|

ज्ञातव्य हो- आम आदमी पार्टी पहले से गोवा 6.8 %, पंजाब 42%, दिल्ली 53.57 % वोट के साथ राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त कर चुकी थी|

आइए समझते राज्यस्तरीय पार्टी तथा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा कैसे प्राप्त होता है-

राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा - 

वर्तमान मे एक दल को राज्यस्तरीय पार्टी के रूप मे तब मान्यता दी जाती है, जब वह निम्नलिखित अर्हतायें पूर्ण करता हो-
  • यदि उस दल ने राज्य की विधान सभा (विधायकी) के आम चुनाव मे उस राज्य मे हुए कुल वैध मतों का 6% प्राप्त किया हो| इसके अलावा उसने सम्बन्धित राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया हो|
  • यदि वह राज्य की लोकसभा (संसदी) के लिए हुए आम चुनाव मे उस राज्य में हुए कुल वैध मतों का 6%  प्राप्त किया हो तथा इसके अतिरिक्त उसने उस राज्य मे लोकसभा की कम-से-कम 1 सीट जीती हो|
  • यदि उस दल ने राज्य की विधानसभा के कुल स्थानों का 3% या 3 सीटें - जो भी अधिक हो, प्राप्त किए हो|

[नोट- आम आदमी पार्टी दिल्ली, गोवा, पंजाब मे राज्यस्तरीय पार्टी है ]

राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा -

वर्तमान मे एक दल को राष्ट्रीय पार्टी के रूप मे तब मान्यता दी जाती है, जब वह निम्नलिखित अर्हतायें पूर्ण करता हो-
  • यदि वह लोकसभा अथवा विधानसभा के आम चुनावों मे चार अथवा अधिक राज्यों मे वैध मतों का 6% मत प्राप्त किया हो, तथा इसके साथ ही वह किसी राज्य मे लोकसभा मे 4 सीटें प्राप्त किया हो|
  • कोई दल राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त करता है जब वह लोकसभा मे 2% स्थान जीतता है| तथा ये सदस्य तीन विभिन्न राज्यों से चुने जाते है|
  • यदि कोई पार्टी कम-से-कम चार राज्यों मे राज्यस्तरीय  दल के रूप मे मान्यता प्राप्त हो|

(आम आदमी पार्टी ये सभी अर्हतायें पूर्ण करती है, अब राष्ट्रीय पार्टी बन जाने पर पूरे भारत मे उसका चुनाव चिन्ह जो की झाड़ू है वो किस और पार्टी को आवंटित नहीं किया जाएगा और ये चुनाव चिन्ह आप का राष्ट्रीय चिन्ह बन गया है)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ