भारत जोड़ों यात्रा (आवश्यकतानुसार अनुकूलित )

     भारत जोड़ों यात्रा (BHARAT JODO YATRA) 

                     
             फोटो क्रेडिट- अमर उजाला 


 आज कल भारत मे जो सबसे अधिक चर्चा का विषय है वो हैं राहुल गांधी, पिछले कुछ वर्षों से राहूल गांधी का सत्ताधारी पार्टी के नेता उन्हे पापू साबित करने मे जुट गए थे| लगभग कुछ हद तक कर भी दिया था| किन्तु भारत मे एक वर्ग ऐसा भी था जिसे राहुल पर विश्वास था और है, अब वो भारत जोड़ों यात्रा के दौरान नजर आ रहा है| हालांकि राहुल गांधी की इमेज किलिंग के लिए भाजपा ने सोशल मीडिया तथा जन सभा, लगभग सभी प्रकार के संसाधनों का इस्तेमाल कर लिया था|

किन्तु अब, जब राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा पर है तो जन मानस उन्हे हाथों हाथ ले रहा- तथा बच्चे, बूढ़े, जवान, किसान, महिलाये सभी का साथ राहुल को मिलता जा रहा है| और ये सभी लोग राहुल गांधी को अपने बीच पाकर खुद को राहुल से जुड़ा हुआ महसूस कर रहे|

यूट्यूब पर देखा जा सकता है की किस तरह लोग राहुल को अपने पास पाकर अपने दु:ख,दर्द की बातें बता रहे तथा उन्हे ऐसा महसूस हो रहा की कोई है जो हमारे लिए उधोगपतियों, अमीरों ,जनविरोधी नीतियों, किसान विरोधी तथा संविधान विरोधी सरकार से लड़ रहा रहा है|

हमने यात्रा मे देखा की एक छोटा सा  बच्चा लगभग 9-10 साल का अपना गुल्लक (पैसों से भरा हुआ ) राहुल को देने के लिए खड़ा उनके काफ़िले का इंतजार कर रहा था| गुल्लक के बारे मे पूछने पर बच्चे ने बताया इसमे पैसे है (गुल्लक हिलाकर सिक्कों की खनखनाहट सुनाते हुए) जो राहुल गांधी को देना है उन्हे इस यात्रा मे काम आएगी| ऐसे ही बहुत सारे बच्चों, लोगों का प्यार राहुल को यात्रा के दौरान मिलता जा रहा|   राहुल भी बिना भेद भाव लोगों से मिलकर उनकी बातें सुनते, कुछ लोग उन्हे देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप मे देखने की इच्छा व्यक्त कर रहे |

खैर ये जब होगा तब हम और आप भी देखा जाएगा| किन्तु एक बात स्पष्ट है- राहुल पूरी यात्रा मे एक नेक दिल इंसान की छवि तो बना ही लिए है और जो उन्हे पप्पू कहा करते थे उनके भी मन मे लोगों के इस जुड़ाव से सत्ता की कुर्सी की कीलें ढीली होती मालूम हो रही है|

आइए देखते भारत जोड़ों यात्रा क्या है? तथा इसके पीछे क्या उद्देश है-

भारत जोड़ों यात्रा के साइट के मुताबिक यह यात्रा भारत को एक करने तथा एक साथ आने और देश मजबूत करने के लिए है|( जो पिछले कुछ राजनीतिक लाभों के चलते सत्ता धारी पार्टी के देश को संप्रदाय, आमिर-गरीब जाति आदि मे बाँट रखा है)

किन्तु यात्रा की जरूरत देश से ज्यादा  विपक्षी पार्टी को एक करने, तथा  कांग्रेसी नेताओं को एक करने की है|

यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई और 12 राज्यों से होते हुए जम्मू और कश्मीर मे समाप्त होगी,  यात्रा लगभग 150 दिनों के दौरान 3570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी|

इस यात्रा को जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है| आज हमारे देश मे हर वर्ग को विभाजित करने वाले आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए कॉंग्रेस नेताओं के साथ लाखों लोग इस आंदोलन मे शामिल हो रहे है|

हमने यात्रा के दौरान देखा की शुरुआत मे राहुल गांधी को लेकर तथा उनके टी-शर्ट को लेकर विपक्ष द्वारा निशान बनाने का प्रयत्न किया गया किन्तु सफल नहीं हो सकी|

यात्रा के दौरान राहुल गांधी का शैडयूल-

राहुल गांधी रोज सुबह 3 बजे उठते हैं डेढ़ घंटे मे फ्रेश होकर सुबह 5 बजे प्रार्थना मे भाग लेते तथा 5:45 मिनट पर राष्ट्रीय गान होता है| फिर सभी लोग 6 बजे से 10 बजे तक 10-12 किलोमीटर तक पैदल चलते है| इसके बाद नाश्ता कर के आराम करते है| दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक राहुल गांधी स्थानीय नेताओं तथा आम लोगों से बात और मुलाकात करते फिर शाम 4 बजे से 7:30 से 8 बजे तक यात्रा आगे बढ़ती और फिर 8 बजे के बाद राहुल गांधी आम जन तथा मीडिया से रूबरू होते है|

हमने देखा अभी तक की यात्रा के दौरान कोई भी नेता  राहुल गांधी से कदम से कदम नहीं मिला पाया| 

आप अगर राहुल गांधी के कदम से कदम मिलाना चाहते तो भारत जोड़ों यात्रा मे जुडने के लिए लिंक का प्रयोग करें|

https://www.bharatjodoyatra.in/hi/

                फोटो क्रेडिट - भारत जोड़ों यात्रा 



एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ