बिटकॉइन (BITCOIN)
PHOTO CREDIT - FORBES
आज कल बिटकॉइन का नाम सुनते ही लोग बहुत ज्यादा मुनाफा और लीगल अथवा इलीगल (कानूनी तथा अवैथ) जैसे शब्दों के बीच फंस जाते है, आइए आप की बिटकॉइन से संबंधित कुछ उलझने दूर करने का प्रयास करते है-
बिटकॉइन क्या है?
बिटकॉइन एक विकेंद्रीयकृत मुद्रा है मतलब बिटकॉइन किसी बैंक, सरकार या किसी केन्द्रीय बैंक द्वारा संचालित नहीं होता, तथा इसमे किसी का हस्तक्षेप भी नहीं होता| (decentralized currency)
इसे कंप्युटर (डिजिटल ) नेटवर्किंग पर आधारित भुगतान के लिए निर्मित किया गया है|
बिटकॉइन को 2009 मे एक व्यक्ति या समूह द्वारा satoshi nakamoto नाम से शुरू किया गया था|
नोट- जैसे एक रुपये = 100 पैसे होते है वैसे ही, एक बिटकॉइन = 10 करोड़ satoshi
तथा इसका सूचक शब्द BTC है, जैसे रुपया का INR है|
अब बात आती है बिटकॉइन कैसे कमाए?
तो कुछ तरीके नीचे दिए गए है बिटकॉइन कमाए/ इकट्ठा किए जाने के सम्बन्ध मे -
- आप एक-एक satoshi इकट्ठा कर के 1 बिटकॉइन करलें या इससे अधिक जमा करके दूसरे किसी को बेच कर (जब इसकी price बढ़ जाए ) ज्यादा पैसे कमा सकते है| (एक satoshi के लिए आपको 999 डॉलर देने पड़ेंगे )
- आप को कोई समान अनलाइन बेचकर उस खरीदार से बिटकॉइन ले सकते है (अगर खरीदार के पास बिटकॉइन हो तो) और अपने बिटकॉइन वॉलेट मे स्टोर कर सकते है|
- तीसरा तरीका बिटकॉइन माइनिंग कर के बिटकॉइन कमाया जा सकता है|
सरल भाषा मे समझे तो बिटकॉइन माइनिंग उसे कहते है जो बिटकॉइन transaction को वेरफाइ करता है transaction सही है? या नहीं | इसके बदले उसे कुछ बिटकॉइन इनाम के तौर पर मिलते है |
इसे ही बिटकॉइन माइनिंग कहते है तथा जो व्यक्ति करता है उसे माइनर कहा जाता है|
किन्तु transaction verify के लिए हाई स्पीड प्रोसेसर वाले कंप्युटर की जरूरत पड़ती है|
[मार्केट मे नए बिटकॉइन माइनिंग के द्वारा ही आते है तथा इसकी अधिकतम लिमिट 21 मिलियन है|]
भारत मे बिटकॉइन -
अगर बात भारत की करे तो भारत मे बिटकॉइन को वैध करार दे दिया गया है किन्तु इसके कुछ नियम कानून सुझाए गए है|
भारत की वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण द्वारा 2022- 2023 बजट मे बिटकॉइन से कमाई का 30% टैक्स का ऐलान किया था| इसके अतिरिक्त TDS भी शामिल है|
बिटकॉइन को दुनिया मे सबसे पहले EL SALVADOR अपनी ऑफिसियल करेंसी बनाया| अब इस कतार मे अफ्रीकी देश सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक भी शामिल हो गया है| ये अफ्रीका महादीप का पहला देश है जो इस करेंसी को मान्यता दिया है|

0 टिप्पणियाँ